Movie prime

नवरात्र की अष्टमी पर 2 हजार से अधिक महिलाओं का सम्मान, विधायक नीलकंठ तिवारी ने चुनरी ओढ़ाकर दिया उपहार 

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। नवरात्र के पावन पर्व पर अष्टमी तिथि के अवसर पर शहर दक्षिणी के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी की ओर से मातृशक्ति अभिनंदन एवं फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में 2 हजार से अधिक महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने नवरात्र के उपलक्ष्य में फलाहार ग्रहण किया।

..

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म में नारी का स्थान सर्वोच्च है। नारी सृजन की शक्ति और समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में सीता-राम, राधा-कृष्ण, लक्ष्मी-नारायण और उमा-शंकर जैसे नामों में भी नारी को विशेष महत्व दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्र की महिला शक्ति सशक्त होती है, उसे गुलाम बनाना आसान नहीं होता। इतिहास की वीरांगनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नारी में राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का साहस है। डॉ. तिवारी ने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के धार्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, मां अन्नपूर्णा मंदिर, काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव सहित नवदुर्गा और नवगौरी के प्रमुख मंदिर स्थित हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में नारी को सदैव पूजनीय स्थान दिया गया है। उन्होंने मातृशक्ति के सम्मान को भारतीय परंपरा का अभिन्न हिस्सा बताते हुए डॉ. नीलकंठ तिवारी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर मंत्री नेहा कक्कड़ ने किया। इस अवसर पर काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया, आलोक श्रीवास्तव, आत्मा विश्वेश्वर, संदीप चौरसिया, सुनील यादव, गोपाल जी गुप्ता, बबलू सेठ, तारकेश्वर जायसवाल, राजीव सिंह डब्बू, सुनीता राजेश सिंह, साधना वेदांति, रचना अग्रवाल, कनकलता मिश्र, पार्षद एवं क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, संजय केशरी, श्रवण गुप्ता, अभिजीत भारद्वाज, अनंतराज गुप्ता, अशोक यादव, मनोज यादव, नीरज जायसवाल और शुभम जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।