Movie prime

वाराणसी में दो बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में शनिवार सुबह दो बच्चों की मां 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के कमरे में पंखे की कुंडी से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान नरायनपुर गांव निवासी ठेकेदार जय श्री चौहान के बेटे विकास की पत्नी पूजा के रूप में हुई है। बताया गया कि शनिवार सुबह पूजा ने घर के कमरे में कथित रूप से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसकी सास और ननद घर में मौजूद थीं, जबकि पति विकास किसी काम से बाहर गया हुआ था।

पांच साल पहले हुई थी शादी

परिजनों के मुताबिक पूजा की शादी करीब पांच वर्ष पहले गाजीपुर जिले के रामपुर सिधौना गांव निवासी परिवार में हुई थी। करीब दो वर्ष पहले उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। दोनों बच्चे अभी छोटे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।


पुलिस की सूचना पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।