Movie prime

Nagar Nigam का 2025-26 बजट पेश, मूल बजट से 102 करोड़ की बढ़ोतरी

 
ff
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी : Nagar Nigam सदन में वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट की पेशकश की गई, जिसकी कुल राशि रु0 1631.52 करोड़ है। इसमें नगर निगम का बजट रु0 1380.77 करोड़ और जलकल का रु0 250.75 करोड़ रखा गया है। मूल बजट से कुल रु0 102.14 करोड़ की वृद्धि की गई है।

d

मा0 महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में टाउनहाल स्थित गांधी भवन में आयोजित बैठक में बजट उपसभापति नरसिंह दास ने बजट प्रस्तुत किया। Nagar Nigam के विभिन्न मदों में वृद्धि की गई है, जिनमें संपत्तिकर, स्टाम्प ड्यूटी, दुकानों का किराया, पार्किंग शुल्क, रोड कटिंग, नाला नाली अनुरक्षण, सार्वजनिक शौचालय, गंगा घाटों की मरम्मत और मृत पशुओं के निस्तारण आदि शामिल हैं। साथ ही मेट्रोपोलिटनल पब्लिक हेल्थ सर्विलांस यूनिट के तहत पहली बार रु0 5 करोड़ का प्राविधान किया गया है।

dd

बैठक के दौरान पार्षदों ने विभिन्न मदों पर सवाल उठाए। बंगालीटोला के पार्षद चन्द्रनाथ मुखर्जी ने पार्षद कोटा में धनराशि वृद्धि की मांग की। मदन मोहन दुबे ने सिनेमा कर वसूली में कमी पर प्रश्न किया। पार्षद सुरेश कुमार चौरसिया ने दुकानों के किराये और बीयर बार/शराब दुकानों से लाइसेंस वसूली की जानकारी मांगी। राजेश यादव चल्लू ने ज्वलनशील पदार्थ वाली दुकानों से लाइसेंस शुल्क की स्थिति पर सवाल उठाया।

d

बैठक में कूड़ा उठान करने वाली कम्पनी द्वारा निर्धारित यूजर चार्ज की कमी पर भी चर्चा हुई। कम्पनी ने अगस्त 2025 तक केवल रु0 3.15 करोड़ वसूला, जबकि लक्ष्य रु0 28 करोड़ था। महापौर और सदन ने निर्देश दिए कि लक्ष्य से कम वसूली होने पर देय धनराशि का समायोजन किया जाए। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा पारदर्शी और समुचित जानकारी न देने पर मा0 महापौर ने नाराजगी व्यक्त की और बैठक को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया। अगले बजट सत्र की बैठक नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।

d

बैठक में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, मुख्य अभियंता आर.के. सिंह, महाप्रबंधक जलकल अनूप सिंह, उपसभापति नरसिंह दास सहित सभी जोनल अधिकारी और वार्डों के पार्षद उपस्थित थे।

d

d

d