Movie prime

काशी में मुस्लिम महिलाओं ने मनाई होली, शांति और भाईचारे का दिया संदेश
 

 
 काशी में मुस्लिम महिलाओं ने मनाई होली, शांति और भाईचारे का दिया संदेश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। पश्चिम एशिया में ईरान, इज़रायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और हिंसा के माहौल के बीच काशी से शांति, सौहार्द्र और भाईचारे का संदेश दिया गया।

मुस्लिम महिला फाउंडेशन व विशाल भारत संस्थान के तत्वावधान में लमही स्थित सुभाष भवन में गुलालोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की।

ढोल की थाप पर हंसी-ठिठोली के बीच होली गीत गूंजते रहे। महिलाओं ने कहा कि भारत की संस्कृति प्रेम, संबंध और सम्मान पर आधारित है। त्योहार लोगों को जोड़ने और दिलों की दूरियां मिटाने का माध्यम होते हैं। रंगों की होली आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

जरूरतमंद परिवारों को मिली होली पोटली और साड़ी

मुख्य अतिथि रिंकू महाराज ने अनाज बैंक की ओर से बांसफोर, नट, मुसहर और मुस्लिम समाज के 300 जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को होली की पोटली और साड़ी वितरित की।

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष नाज़नीन अंसारी ने कहा कि रंगों का यह पर्व प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी समुदायों को मिलजुल कर त्योहार मनाना चाहिए।

कार्यक्रम में डॉ. अर्चना भारतवंशी, डॉ. नजमा परवीन, डॉ. मृदुला जायसवाल, आभा भारतवंशी, परवीन, नूरजहां, मुस्कान, अमीना खातून, जहीरुननिशा और शकीला सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।