Movie prime

नगर निगम के नए भवन का निर्माण शुरू, तीन दिन में कार्यालय खाली करने के आदेश

 
नगर निगम के नए भवन का निर्माण शुरू, तीन दिन में कार्यालय खाली करने के आदेश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। नगर निगम ने अपने प्रधान कार्यालय के उत्तरी छोर पर बहुमंजिला भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने आदेश जारी करते हुए वर्तमान कार्यालयों को जल्द खाली करने का निर्देश दिया है। आदेश के अनुसार, कार्यालयों को तीन दिनों के भीतर स्थानांतरित करना होगा, अन्यथा उनका सामान बाहर कर दिया जाएगा।

जानिए आदेश के प्रमुख बिंदु :-

  • नगर निगम के उत्तरी छोर पर 70,000 वर्ग फीट में बनाया जाएगा नया भवन।
  • सात मंजिला इमारत में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
  • नए भवन में नगर निगम का सदन कक्ष और सभी विभागों के कार्यालय होंगे।
  • शासन द्वारा परियोजना को स्वीकृति और आवश्यक धनराशि आवंटित।
  • भवन की अनुमानित लागत 98 करोड़ रुपये निर्धारित।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह परियोजना शहर के प्रशासनिक कार्यों को एक स्थान पर सुव्यवस्थित करने और नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।