Movie prime

14 मार्च को आयोजित लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला जज ने प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 
.....
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बुधवार को जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। जनपद न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

..

इस अवसर पर जिला जज संजीव शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से इन प्रचार वाहनों को विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन वाहनों के माध्यम से लोगों को लोक अदालत के महत्व और इसके माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें और लंबित वादों का समाधान हो सके।

कार्यक्रम के दौरान भूमि अर्जन एवं दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी सत्यानन्द उपाध्याय, अपर जनपद न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत आलोक कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव प्रवीण कुमार सहित जनपद के सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. सदानन्द गुप्ता, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक अविनाश अग्रवाल तथा विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और सदस्य भी इस मौके पर मौजूद रहे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से कई प्रकार के मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाता है, जिससे लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है।