Movie prime

NEET पेपर लीक विरोध के बीच काशी विद्यापीठ छावनी में तब्दील, RAF-PAC का फ्लैग मार्च, कड़ी सुरक्षा में छात्रों का प्रदर्शन
 

 
 NEET पेपर लीक विरोध के बीच काशी विद्यापीठ छावनी में तब्दील, RAF-PAC का फ्लैग मार्च, कड़ी सुरक्षा में छात्रों का प्रदर्शन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में पूर्व घोषित आंदोलन को देखते हुए बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय परिसर को सुरक्षा के अभेद्य घेरे में तब्दील कर दिया गया। विश्वविद्यालय के सभी प्रवेश और निकासी द्वारों पर पुलिस, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अर्द्धसैनिक बलों ने परिसर में फ्लैग मार्च भी निकाला।

विश्वविद्यालय के गेट नंबर-2 समेत सभी प्रवेश द्वारों पर छात्रों के पहचान पत्र (आई-कार्ड) की जांच के बाद ही उन्हें परिसर में प्रवेश दिया गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भी पूरे परिसर में लगातार गश्त करती रही और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।

FD

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर शिक्षा व्यवस्था और NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रशासन ने छात्रों से संयम बनाए रखने, शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और किसी भी भड़काऊ गतिविधि से दूर रहने की अपील की है। फिलहाल परिसर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।