Movie prime

राजघाट पुल से नमो घाट तक वाहनों की नई दिशा, शाम और सुबह में विशेष नियम लागू
 

 
 राजघाट पुल से नमो घाट तक वाहनों की नई दिशा, शाम और सुबह में विशेष नियम लागू
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने नमो घाट पर नई वनवे व्यवस्था लागू की है। इसके तहत नमो घाट की तरफ जाने वाले वाहन मुख्य मार्ग से ढलान के रास्ते पार्किंग में खड़े होंगे या सीएनजी भरने के बाद सीधे भदऊं चुंगी की तरफ निकलेंगे।

भैंसासुर घाट गेट नंबर तीन पर अतिक्रमण के कारण वाहन धीमी रफ्तार से गुजर रहे हैं। इसे हटाने के लिए निगम से यातायात पुलिस पत्राचार कर रही है। नमो घाट पर संध्या आरती और पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से शाम के समय जाम की स्थिति आम हो गई है। राजघाट पुल पर भी भीड़ अधिक होने पर जाम की स्थिति बन जाती है।

यातायात पुलिस के अनुसार, शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक और सुबह 8 बजे से 10 बजे तक वनवे और वाहन प्रतिबंध लागू रहेगा। शाम को मालवाहक और डग्गामार वाहनों को भदऊं चुंगी की तरफ रोका जाएगा, वहीं सुबह में केवल स्कूल वाहन अनुमति प्राप्त होंगे।