Movie prime

निपुण भारत मिशन: डायट सारनाथ में 5 दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न, ब्लॉक संदर्भदाताओं को मिली आधुनिक शिक्षण तकनीकों की ट्रेनिंग

 
निपुण भारत मिशन: डायट सारनाथ में 5 दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न, ब्लॉक संदर्भदाताओं को मिली आधुनिक शिक्षण तकनीकों की ट्रेनिंग
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सारनाथ द्वारा आयोजित एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) आधारित ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता प्रशिक्षण शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण 28 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक आयोजित किया गया।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न विकास खंडों के संदर्भदाताओं को निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति, गतिविधि-आधारित शिक्षण, भाषा एवं गणित शिक्षण की प्रभावी रणनीतियां, आकलन, टीएलएम (Teaching Learning Material) निर्माण तथा कक्षा-कक्ष में नवाचार जैसे विषयों पर व्यावहारिक एवं सहभागितापूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने समूह कार्य, प्रस्तुतीकरण और शिक्षण-अधिगम गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने अनुभव साझा किए।

प्रशिक्षण का संचालन डॉ. अमित कुमार दूबे (प्रवक्ता), राजकुमार सिंह (प्रवक्ता), राजीव सिंह (एसआरजी) और डॉ. कुंवर भगत सिंह (एसआरजी) ने किया। यह प्रशिक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह तथा प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक, डायट सारनाथ, उमेश कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

c

समापन अवसर पर प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने विकास खंडों में प्राप्त ज्ञान और कौशल का प्रभावी प्रसार करते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रशिक्षण में डॉ. संजय गुप्ता, पुरन्दर पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, अनिल सिंह, कीर्ति श्रीवास्तव और बिदियां जायसवाल सहित विभिन्न विकास खंडों के संदर्भदाता उपस्थित रहे।