Movie prime

अब नहीं लगाने होंगे ऑफिस के चक्कर: VDA ने शुरू की ऑनलाइन NOC सेवा, घर बैठे करें आवेदन

 
VDA
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
वाराणसी: वीडीए ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि घर बैठे ही आवेदन और स्वीकृति दोनों मिल सकेगी।

इन सेवाओं के लिए मिलेगा ऑनलाइन NOC

VDA उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के अनुसार, अब नागरिक निम्न कार्यों के लिए ऑनलाइन NOC ले सकेंगे:

धारा 80 से जुड़े मामले
लैंड यूज परिवर्तन
बार लाइसेंस
सराय और होटल
पेट्रोल पंप
पटाखा लाइसेंस
आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक हुआ एक्टिव

इस सुविधा के लिए VDA ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन लिंक शुरू कर दिया है। आवेदक सरल प्रक्रिया के जरिए आवेदन कर सकते हैं और उसी प्लेटफॉर्म से NOC प्राप्त कर सकते हैं।

घर बैठे ट्रैक करें आवेदन की स्थिति

नई व्यवस्था के तहत आवेदक, अपने रजिस्टर्ड नंबर से आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। किसी भी त्रुटि को ऑनलाइन ही सुधार सकते हैं। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान होगी।

व्यापारियों और आम लोगों को मिलेगा फायदा

इस ऑनलाइन सिस्टम से न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि VDA कार्यालय में भीड़ भी कम होगी। खासतौर पर व्यापारियों के लिए यह सुविधा काफी राहतभरी साबित होगी।

यहां करें आवेदन

आवेदन के लिए नागरिक VDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।