Movie prime

काशी विश्वनाथ धाम के 2 KM दायरे में नो-व्हीकल जोन! ऑटो-ई-रिक्शा पर रोक, बढ़ेगी गोल्फ कार्ट की संख्या

 
Shri Kashi
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

 

वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और आसपास बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। इसके तहत मंदिर के करीब दो किलोमीटर के दायरे में ऑटो, ई-रिक्शा समेत तीन और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव है। श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने के लिए गोल्फ कार्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए दोपहिया वाहनों को इस व्यवस्था से छूट देने की तैयारी है। इसके लिए स्थानीय निवासियों को पास जारी किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस फिलहाल प्रस्तावित व्यवस्था के सभी पहलुओं का आकलन कर रही है। जरूरत पड़ने पर किसी निजी एजेंसी से भी क्षेत्र का सर्वे कराया जा सकता है।

दरअसल, गोदौलिया चौराहे से मैदागिन के बीच पहले से ही नो-व्हीकल जोन घोषित है। यहां दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के प्रवेश पर रोक है। सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक केवल वीआईपी और विशेष वाहनों को निर्धारित परिस्थितियों में आगे जाने की अनुमति रहती है। अब श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए इस प्रतिबंधित क्षेत्र का दायरा बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र के अनुसार प्रस्तावित व्यवस्था में बेनियाबाग तिराहा, लक्सा-गुरुबाग तिराहा और सोनारपुरा की ओर से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को रोकने के लिए स्थान तय किए जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को मंदिर क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की जाएगी।

फिलहाल मैदागिन से गोदौलिया चौराहे के बीच 15 गोल्फ कार्ट संचालित हो रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इनकी संख्या बढ़ाकर 100 तक करने का विचार है। ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य धाम क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम करने के साथ ही दर्शनार्थियों को जाम से राह