AI वीडियो नहीं, जमीनी सच है मणिकर्णिका ध्वस्तीकरण- संजय सिंह का BJP पर तीखा वार
Jan 21, 2026, 20:30 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
वाराणसी: मणिकर्णिका घाट पर कथित ध्वस्तीकरण को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अहिल्याबाई की प्रतिमा और मड़ी तोड़े जाने का वीडियो उन्होंने नहीं बनाया, बल्कि स्थानीय लोगों और साधु-संतों द्वारा रिकॉर्ड किए गए दृश्य को ही सोशल मीडिया पर साझा किया और इस कृत्य के खिलाफ आवाज उठाई।
संजय सिंह ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर हुई कार्रवाई से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है, और यही असली मुद्दा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा ने धर्म का ठेका ले रखा है? अगर मंदिर और प्रतिमाएं तोड़ी जाएंगी, तो क्या कोई आवाज नहीं उठाएगा?
उन्होंने काशी कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कितने पुराने मंदिरों को ध्वस्त किया गया, इसका जवाब कौन देगा। संजय सिंह ने दावा किया कि लंका थाने में आज भी टूटे हुए शिवलिंग पड़े हैं, जो प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाते हैं।
अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा अब तक उनके खिलाफ 50 से ज्यादा मुकदमे कर चुकी है। उन्होंने कहा मेरे ऊपर मुकदमा होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन मणिकर्णिका घाट पर जो हुआ, वही असली सवाल है।
AI से वीडियो बनाए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह गलत प्रचार है। हमने वही वीडियो पोस्ट किया, जो मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बनाया था, उन्होंने स्पष्ट किया।
इसके साथ ही माघ मेले के दौरान ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और पुलिस प्रशासन के बीच हुई नोकझोंक पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह साधु-संतों के बाल पकड़कर उन्हें घसीटा गया, उसका कोई भी सभ्य समाज समर्थन नहीं कर सकता। उन्होंने इसे सनातन परंपरा और संत समाज का अपमान बताया।