अब वाराणसी से नवी मुंबई का सफर होगा आसान, अकासा एयर 17 फरवरी से शुरू कर रही सीधी विमान सेवा
Jan 17, 2026, 11:46 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
वाराणसी। शहर के हवाई संपर्क को और मजबूत करते हुए अकासा एयर 17 फरवरी से वाराणसी और नवी मुंबई के बीच नई सीधी उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। इस पहल से न सिर्फ पश्चिमी भारत, बल्कि दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
एयरलाइंस की ओर से जारी उड़ान शेड्यूल के मुताबिक, विमान संख्या QP 2001 सुबह 6:50 बजे नवी मुंबई से उड़ान भरकर सुबह 9:20 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। इसके बाद यही विमान QP 2002 के रूप में सुबह 9:55 बजे वाराणसी से रवाना होकर दोपहर 12:35 बजे बेंगलुरु पहुंचेगा।
वहीं, बेंगलुरु से विमान QP 2003 के तौर पर दोपहर 3:00 बजे उड़ान भरकर शाम 5:40 बजे वाराणसी आएगा। इसके बाद वापसी में QP 2004 के रूप में शाम 6:20 बजे वाराणसी से नवी मुंबई के लिए उड़ान भरेगा और रात 8:50 बजे नवी मुंबई पहुंचेगा।
नई उड़ान सेवा के शुरू होने से वाराणसी, नवी मुंबई और बेंगलुरु के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। यात्रियों और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए इसे एक महत्वपूर्ण सुविधा के रूप में देखा जा रहा है।