Movie prime

BHU में चुनाव आयोग के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, एकदिवसीय उपवास रखकर जताया विरोध

 
BHU में चुनाव आयोग के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, एकदिवसीय उपवास रखकर जताया विरोध
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की बीएचयू इकाई ने कथित वोट चोरी, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एकदिवसीय उपवास किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का मुद्दा उठाया।

कार्यक्रम में NSUI कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर जवाबदेही सुनिश्चित नहीं की जा रही है। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए।

v

राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने का जताया विरोध

इस अवसर पर NSUI-BHU इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवं शोध छात्र राणा रोहित ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक बताते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता से जुड़े सवालों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाना चाहिए।

राणा रोहित ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज का सम्मान करना आवश्यक है। उन्होंने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और चुनावी संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

NSUI-BHU इकाई के अध्यक्ष मुरारी यादव ने कहा कि जनता के मताधिकार और चुनावी संस्थाओं की विश्वसनीयता से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होना जरूरी है। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग इन मुद्दों पर जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई।

v

कांग्रेस और NSUI के कई पदाधिकारी रहे मौजूद

एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम में वाराणसी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, NSUI प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा, वीरेन कपूर, कुंवर सुरेश, शम्मी सिंह, प्रशांत, पल मिश्रा, प्रियदर्शन मीणा, वैभव जायसवाल, आशुतोष, यशराज, शुभम, आदित्य प्रकाश, अभिनव, गुलशन, विवेक, मुकेश, विश्वास, पुनीत, अर्पित, विनीत, आलोक, प्रिंस और अजय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।