Movie prime

बेनियाबाग में पुराने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हटाकर बनेगा नया कॉम्प्लेक्स, 30 दुकानों पर 24.50 लाख बकाया

 
बेनियाबाग में पुराने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को हटाकर बनेगा नया कॉम्प्लेक्स, 30 दुकानों पर 24.50 लाख बकाया
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। बेनियाबाग क्षेत्र स्थित पुराने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को पूरी तरह हटाकर नया और आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव मांगा है। जल्द ही नगर निग्चार इंजीनियरों की टीम मौके पर निरीक्षण करेगी और नये निर्माण की रूपरेखा तैयार करेगी।

वर्तमान पुराने कॉम्प्लेक्स में भूतल पर 16 और प्रथम तल पर 14 दुकानें हैं, यानी कुल 30 दुकानें। इनमें से कई दुकानदार लंबे समय से किराया जमा नहीं कर रहे हैं। नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार इन 30 दुकानों पर कुल 24.50 लाख रुपये का किराया बकाया है। पहले भी दुकानदारों को बार-बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कोई खास असर नहीं हुआ।

कुछ समय पहले नगर निगम ने इन दुकानों को अपने कब्जे में ले लिया था, जिसके बाद निगम और दुकानदारों के बीच कई बार तनातनी और झड़पें हुईं। मामला काफी गरमा गया था, लेकिन बाद में यह ठंडे बस्ते में चला गया। अब दालमंडी प्रकरण के बाद एक बार फिर बेनियाबाग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है।

नगर निगम सूत्रों का कहना है कि पुराना कॉम्प्लेक्स जर्जर हो चुका है और शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ दुकानदारों व ग्राहकों की सुविधा के लिए नया कॉम्प्लेक्स बनाना जरूरी हो गया है। बकाया किराया वसूली और पुरानी दुकानों को खाली कराने की प्रक्रिया भी जल्द तेज की जाएगी।