Movie prime

देवउठनी एकादशी पर गन्ने से सजे बाबा विश्वनाथ, मंगला आरती में लगा गन्ने का भोग
 

 
देवउठनी एकादशी पर गन्ने से सजे बाबा विश्वनाथ, मंगला आरती में लगा गन्ने का भोग
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। देवउठनी एकादशी के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ का गन्ने से विशेष श्रृंगार किया गया। प्राप्त विवरण के अनुसार, धाम परिसर स्थित भगवान श्री विश्वेश्वर की मंगला आरती में बाबा को गन्ने का भोग भी अर्पित किया गया। सुबह से ही श्रद्धालु बाबा के इस विशेष स्वरूप के दर्शन के लिए धाम पहुंचे।

धाम में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे। पर्व पर गंगा घाटों पर भी सुबह से श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर दान-पुण्य किया। स्नान के बाद श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए धाम पहुंचे।

देवउठनी एकादशी के अवसर पर काशी में घरों में भी भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना हुई। धार्मिक मान्यता है कि इस एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं। इसी पर्व से तुलसी विवाह की परंपरा भी जुड़ी है।