स्वतंत्रता दिवस पर VDA में तिरंगा फहराया, हरियाली और स्वच्छता को लेकर दिया संदेश
वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) परिसर में शनिवार, 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम को नमन किया।
समारोह में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, अपर सचिव डॉ. गुणाकेश शर्मा, नगर नियोजक प्रभात कुमार, जोनल अधिकारी समेत प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश और समाज के विकास में ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता तथा नियमों के पालन के साथ योगदान देने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने स्वतंत्रता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग समेत अन्य अधिकारियों ने प्राधिकरण परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
