Movie prime

पुलिस झंडा दिवस पर वाराणसी पुलिस लाइन में फहराया गया ध्वज, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दी सलामी
 

 
 पुलिस झंडा दिवस पर वाराणसी पुलिस लाइन में फहराया गया ध्वज, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दी सलामी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार, 23 नवंबर को वाराणसी पुलिस लाइन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी और उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ध्वज के ऐतिहासिक महत्व, गौरवशाली विरासत और पुलिस बल की परंपराओं से अवगत कराया।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस ध्वज प्रदान किया था। यह सम्मान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश पुलिस देश का पहला राज्य पुलिस बल बना था।

उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज साहस, शौर्य, त्याग, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। यह पुलिस बल को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ जनता की सुरक्षा और सेवा के प्रति उसकी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, संवेदनशीलता और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने तथा जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।