Movie prime

तीज पर काशी की जरूरतमंद महिलाओं के चेहरों पर आई मुस्कान, दयाशंकर मिश्र ने बांटी साड़ियां
 

 
तीज पर काशी की जरूरतमंद महिलाओं के चेहरों पर आई मुस्कान, दयाशंकर मिश्र ने बांटी साड़ियां
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। तीज के अवसर पर काशी की गरीब, वृद्ध, विधवा और असहाय महिलाओं को स्वर्गीय कलावती देवी रघुनाथ प्रसाद अग्रहरी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से साड़ी वितरित की गई। कार्यक्रम रविवार को हुकुलगंज स्थित ट्रस्ट के कार्यालय में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु गुरु’ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मी मेडिकल कैंट के एमडी डॉ. अशोक राय ने भी सहभागिता की।

मंत्री दयाशंकर मिश्र ने ट्रस्ट की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि तीज जैसे पर्व पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित करना एक सराहनीय कदम है।

इस दौरान महिलाओं ने साड़ी प्राप्त कर खुशी व्यक्त की। मंत्री ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना सभी की जिम्मेदारी है।

ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि जरूरतमंद महिलाओं की सहायता के उद्देश्य से यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस बार भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।