Movie prime

काशी विद्यापीठ के प्रथम कुलपति की पुण्यतिथि, कुलपति प्रो आनन्द कुमार त्यागी  ने कहा- आज भी प्रेरणा देते हैं डॉ. भगवान दास के विचार

 
काशी विद्यापीठ
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रथम कुलपति एवं भारत रत्न डॉ. भगवान दास की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने डॉ. भगवान दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कुलपति ने पंत प्रशासनिक भवन में स्थित डॉ. भगवान दास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद केंद्रीय पुस्तकालय के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने डॉ. भगवान दास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा और समाज के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. भगवान दास का जीवन और उनके विचार आज भी विद्यार्थियों एवं समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

कार्यक्रम में काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, कुलानुशासक डॉ. अम्बरीष राय, डीन अकादमी प्रो. बंशीधर पाण्डेय, मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह सहित विभिन्न संकायों के अध्यक्ष, निदेशक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।