Movie prime

अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर काशी विद्यापीठ में रक्तदान शिविर, 153 युवाओं ने किया रक्तदान

 
अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर काशी विद्यापीठ में रक्तदान शिविर, 153 युवाओं ने किया रक्तदान
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन (1 जुलाई) की पूर्व संध्या पर मंगलवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व छात्रसंघ महामंत्री अनिल यादव और छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप कुमार यादव रहे। आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद और गंभीर मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

c

153 युवाओं ने किया रक्तदान

छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप यादव ने बताया कि शिविर में विभिन्न जाति और धर्म के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि दोपहर तक 80 यूनिट रक्त एकत्र हो चुका था, जबकि शाम तक कुल 153 युवाओं ने रक्तदान किया।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल जन्मदिन मनाना नहीं, बल्कि समाज सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद करना है।

"हर वर्ग के युवाओं ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी"

संदीप यादव ने कहा कि अक्सर समाजवादी पार्टी पर जातिवाद के आरोप लगाए जाते हैं, लेकिन इस रक्तदान शिविर में सभी वर्गों और समुदायों के युवाओं की भागीदारी ने सामाजिक एकता का संदेश दिया है।

पूर्व महामंत्री अनिल यादव ने अखिलेश यादव के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करते हुए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के युवाओं और आम जनता की उम्मीदें अखिलेश यादव से जुड़ी हैं तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में वे पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

c

रक्तदान शिविर में पूर्व महामंत्री अनिल यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप यादव, हरीश मिश्रा, विवेक यादव, अभिषेक मिश्रा आरडी, अंशु चौरसिया, आनंद बॉगी, नितेश बुलेट, शिवम महाकाल, अर्श अहमद, जितेंद्र सिंह, अभिषेक रुद्र, सैफ खान, सत्या यादव, पंकज सोनकर, चंद्रजीत गुड्डू, अविनाश, राघव, आशीष, हर्ष सहित बड़ी संख्या में छात्र, युवा एवं समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।