Movie prime

सावन के पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे DM-सीपी, श्रद्धालुओं से पूछा हालचाल, परखी सुरक्षा व्यवस्था 

 
.....
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। श्रावण मास के पहले सोमवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार को गोदौलिया, दशाश्वमेध, नीचीबाग सहित काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

..

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं से बातचीत की। उन्होंने श्रद्धालुओं से उनके आने का स्थान, कतार में प्रतीक्षा का समय और किसी प्रकार की असुविधा के बारे में जानकारी ली। साथ ही सभी श्रद्धालुओं के सुखद भविष्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर के कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे मेले के दौरान लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए।

साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, मंदिर प्रशासन के अधिकारी तथा प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।