Movie prime

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 53 बच्चों का हुआ स्वर्णप्राशन संस्कार, गर्भवती महिलाओं को बच्चों के पोषण को लेकर किया गया जागरुक

 
,,
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कबीर चौरा स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण और धन्वंतरि वंदना के साथ हुई। चिकित्सालय के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण के लिए काम करने की शपथ भी ली।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। चिकित्सकों और कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई में भाग लेकर लोगों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य के महत्व का संदेश दिया।

इसके बाद ईश्वरगंगी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां 53 बच्चों का स्वर्णप्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण को लेकर भी जरूरी जानकारी दी गई।

लोगों को स्थानीय और पौष्टिक खाद्य पदार्थों से तैयार किए जाने वाले पोषण लड्डू की विधि और उसके उपयोग के बारे में बताया गया। चिकित्सकों ने स्वस्थ रहने के लिए नियमित दिनचर्या और मौसम के अनुसार जीवनशैली में बदलाव के महत्व को भी समझाया।

कार्यक्रम में लोगों को ऋतु के अनुसार खान-पान और रहन-सहन में जरूरी बदलाव करने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, पौष्टिक भोजन लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। चिकित्सालय के चिकित्सकों और कर्मचारियों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।