Movie prime

76 दिवसीय वार्ड प्रवास के दूसरे दिन कमलगढ़हा पहुंचे विधायक नीलकंठ तिवारी, सुनी लोगों की समस्याएं, दिया जल्द समाधान का आश्वासन

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधानसभा से विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने अपने 76 दिवसीय 'वार्ड प्रवास' अभियान के दूसरे दिन सोमवार को कमलगढ़हा वार्ड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनी।

..



भ्रमण के दौरान स्थानीय निवासियों ने जर्जर बिजली के पोल और सीवर चैंबर की खराब स्थिति की शिकायत विधायक के सामने रखी। इस पर डॉ. तिवारी ने मौके पर मौजूद बिजली विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वार्ड प्रवास के दौरान विधायक ने कई परिवारों के घर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि छोटी से छोटी जनसमस्या का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ 'बंटी', बृजेश जायसवाल, राहुल मिश्रा सहित भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।