Movie prime

साकेत नगर में मारपीट के बाद मचा हड़कंप, इंस्टाग्राम LIVE में हथियार लहराकर धमकी देने का आरोप  

 
साकेत नगर में मारपीट के बाद मचा हड़कंप, इंस्टाग्राम LIVE में हथियार लहराकर धमकी देने का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : लंका थाना क्षेत्र के साकेत नगर में रविवार देर रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में लंका थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना से पहले मुख्य आरोपी ने इंस्टाग्राम LIVE के दौरान हथियार लहराते हुए धमकी दी थी। आरोप है कि इसके बाद वह अपने साथियों के साथ साकेत नगर पहुंचा और युवक को अकेला पाकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, अनिकेत राय के घर के बाहर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। वहीं आरोप है कि अनिकेत राय के बचाव में पहुंचे लोगों ने रिषभ सिंह की भी पिटाई कर दी।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।