Movie prime

ट्रेन में चढ़ने को लेकर वाराणसी कैंट स्टेशन पर बवाल, यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। दीपावली पर अपने घर पहुंचने की जल्दबाजी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। त्योहार के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने को लेकर यात्रियों के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रेन में चढ़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी कैंट स्टेशन पर एक ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। इसी दौरान ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे कुछ युवकों और एक यात्री के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चलने लगे।

स्टेशन पर जुटी भीड़, लोगों ने कराया बीच-बचाव

अचानक स्टेशन पर हुई मारपीट देखकर आसपास मौजूद यात्री भी हैरान रह गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग घटना देखते रहे, तो कुछ ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने मामला शांत कराया।

दीपावली पर ट्रेनों में बढ़ा यात्रियों का दबाव

दरअसल, दीपावली के त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाने के लिए ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं। इसके चलते रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कई ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही है। ऐसे में ट्रेन में चढ़ने और सीट पाने की होड़ में यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की और विवाद की स्थिति बन रही है।

वाराणसी कैंट स्टेशन की यह घटना भी त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था के बीच सामने आई है। फिलहाल इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।