Movie prime

समाधान दिवस: डीसीपी गोमती जोन ने सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को दी कड़ी हिदायत

वाराणसी के फूलपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में डीसीपी आकाश पटेल ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जमीन विवाद समेत सभी मामलों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई।

 
समाधान दिवस
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: फूलपुर थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने खुद पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीसीपी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली हर शिकायत का समय पर और सही तरीके से निस्तारण किया जाए। खासकर जमीन से जुड़े विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मिलकर मौके पर जाकर समस्या का समाधान करें।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी फरियादी को बार-बार थाने का चक्कर न लगाना पड़े। जिन मामलों में बड़े अधिकारियों की जरूरत हो, उनकी रिपोर्ट समय रहते भेजी जाए, ताकि शिकायतें लंबित न रहें।

समाधान दिवस के बाद डीसीपी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, माल मुकदमों से जुड़े वाहनों के निस्तारण और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही निर्माणाधीन थाना भवन का भी जायजा लिया और काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर थाना प्रभारी फूलपुर समेत पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।