Movie prime

कला, संस्कृति और विकास का महासंगम: पिंडरा महोत्सव में आएंगे मनोज तिवारी और निरहुआ

पिंडरा महोत्सव 2026 का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी तक होगा। नेशनल इंटर कॉलेज मैदान में होने वाले इस आयोजन में मनोज तिवारी और निरहुआ की प्रस्तुति के साथ संस्कृति, शिक्षा और विकास की झलक दिखेगी।

 
पिंडरा महोत्सव
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: पिंडरा क्षेत्र में 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक उत्सव और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल रहेगा। नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित होने वाले पिंडरा महोत्सव 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में कला, संस्कृति और विकास की अनूठी झलक देखने को मिलेगी।

महोत्सव की खास बात यह है कि भोजपुरी फिल्म और संगीत जगत के दो बड़े सितारे—मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, इस मंच पर अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। दोनों कलाकार अपनी गायकी और अभिनय के जरिए दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर शाम का अनुभव कराएंगे। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार के अनुसार यह महोत्सव केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक और विकासात्मक गतिविधियों का भी प्रमुख मंच बनेगा। आयोजन की शुरुआत भव्य रैलियों से होगी, जिनमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

महोत्सव के दौरान बच्चों के लिए शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉलों के माध्यम से आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं और दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के उद्देश्य से आवश्यक सहायक उपकरणों का वितरण भी किया जाएगा।