Movie prime

PM मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, काशी में भाजपा मनाएगी दीपोत्सव; प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी होंगे शामिल
 

 
 PM मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, काशी में भाजपा मनाएगी दीपोत्सव; प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी होंगे शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से काशी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस क्रम में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दीपोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शाम 6 बजे शामिल होंगे।

दौरे के दौरान पंकज चौधरी सबसे पहले लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय पहुंचेंगे, जहां वह अनाथ बच्चों से मुलाकात करेंगे और उन्हें वस्त्र वितरित करेंगे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शाम 4 बजे काशी अनाथालय पहुंचकर बच्चों से संवाद करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे तथा बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन भी करेंगे।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वाधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के मामले में पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए भाजपा कार्यकर्ता पूरे जिले और महानगर में विभिन्न सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

उन्होंने बताया कि भाजपा की जिला एवं महानगर इकाइयों द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, प्रमुख मंदिरों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा मंदिरों में दर्शन-पूजन, प्रसाद वितरण तथा अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, अनाथालयों और अन्य सेवा संस्थानों में फल, दवा, वस्त्र, साबुन सहित आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाएगा।

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर जनजागरण अभियान भी चलाएंगे।