Movie prime

PM मोदी ने जानी वाराणसी में बाढ़ की स्थिति, DM से लिया फोन पर अपडेट, बोले- प्रभावितों को तुरंत मिले हर जरूरी मदद

 
DM Varanasi
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। काशी में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से फोन पर बात की और शहर में बाढ़ के हालात की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने नदी के बढ़ते जलस्तर के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए राहत कैंपों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जाए और उन्हें किसी भी जरूरी सुविधा के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने राहत शिविरों में भोजन, पेयजल समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में राहत सामग्री की अतिरिक्त जरूरत है, वहां बिना किसी देरी के उसकी व्यवस्था की जाए। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री और जरूरी सुविधाएं तेजी से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

प्रधानमंत्री ने प्रशासन को बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रभावित लोगों को अविलंब राहत और हरसंभव मदद उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।