Movie prime

PM मोदी का अप्रैल में वाराणसी दौरा: 259 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल में वाराणसी दौरे पर आएंगे। इस दौरान 259 करोड़ की AMRUT 2 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। रामनगर में सीवर और पेयजल नेटवर्क, 10 MLD STP और नए नगर निगम भवन समेत कई विकास योजनाओं की शुरुआत की जाएगी।

 
PM मोदी का अप्रैल में वाराणसी दौरा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: प्रधानमंत्री नेरेन्द्र मोदी की अप्रैल में काशी दौरे पर आने की संभावना है। इस दौरान वह AMRUT 2 योजना के तहत करीब 259 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही रामनगर में सीवर और पेयजल परियोजनाओं तथा नए नगर निगम भवन की शुरुआत भी प्रस्तावित है।

AMRUT 2 के तहत 259 करोड़ की परियोजनाएं

मेयर अशोक कुमार तिवारी के अनुसार, AMRUT 2 योजना के तहत करीब 259 करोड़ रुपये की तीन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला प्रधानमंत्री द्वारा रखी जाएगी।

इसके साथ ही शहर के 18 जर्जर वार्डों के पुनर्विकास के लिए 33.44 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। इस योजना की दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है, जबकि पहली किस्त के रूप में 6.18 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं।


रामनगर में सीवर और पेयजल की बड़ी योजना

रामनगर क्षेत्र के तीन वार्डों में 190.09 करोड़ रुपये की लागत से सीवर नेटवर्क और 34.77 करोड़ रुपये से पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
नगर निगम ने इन परियोजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। योजना के तहत 69.98 किलोमीटर ब्रांच लाइन और 3.4 किलोमीटर मेन (राइजिंग) लाइन बिछाई जाएगी।

10 MLD STP और पंपिंग स्टेशन का निर्माण

सीवर प्रबंधन को मजबूत करने के लिए रामनगर में 10 MLD क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और दो सीवर पंपिंग स्टेशन (SPS) बनाए जाएंगे। इसके अलावा सूजाबाद जोन में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के विस्तार के लिए करीब 35 करोड़ रुपये की योजना को भी मंजूरी मिल चुकी है।

98 करोड़ से बनेगा नया नगर निगम भवन

शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने की दिशा में 98 करोड़ रुपये की लागत से नए नगर निगम सदन भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पुराने भवन को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे जल्द ही नए भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो सके।