Movie prime

सेवा भाव के साथ मनाया PM मोदी का जन्मदिन, मंत्री अनिल राजभर ने लोगों के साथ किया सामूहिक रक्तदान

 
....
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को जिले में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने चांदमारी स्थित मेडिस्योर एवं भगवान बुद्धा चेरिटेबल ब्लड सेंटर में पहुंचकर लोगों के साथ सामूहिक रक्तदान किया।

...

इस दौरान मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में काम आ सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति आगे बढ़कर रक्तदान करें और जरूरतमंदों की मदद में अपना योगदान दें।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाया और सेवा कार्य में सहभागी बनने के लिए उनका आभार जताया।

रक्तदान कार्यक्रम के बाद मंत्री अनिल राजभर ने लोगों के बीच फल भी वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही कहा कि देश और समाज की सेवा के लिए हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वालों में खासा उत्साह देखने को मिला। ब्लड सेंटर की चिकित्सकीय टीम और कर्मचारियों ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच पूरी करने के बाद रक्त संग्रह की प्रक्रिया संपन्न कराई। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।