Movie prime

Police Commissioner ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, दी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं

 
d
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल (Police Commissioner) की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन पुलिस कार्यालय में किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को पुष्पमालिका, अंगवस्त्र, गीता ग्रंथ और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त अग्रवाल ने अपने संबोधन में सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और भविष्य में भी उनके अनुभवों से विभाग को मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

d

इस मौके पर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी —

- सहायक पुलिस आयुक्त बृजेश कुमार मिश्रा (वाचक पुलिस आयुक्त)

- निरीक्षक लिपिक मंजू रानी (प्रधान लिपिक)

- उप निरीक्षक धर्मराज यादव (थाना चौबेपुर)

- उप निरीक्षक लाल चन्द्र सिंह (थाना बड़ागांव)

- मुख्य आरक्षी रामाशंकर राम (थाना सारनाथ)

- मुख्य आरक्षी (संपूर्ण पुलिस) जटा शंकर पाण्डेय (पुलिस लाइन)

- लीडिंग फायरमैन विजयनारायण प्रसाद (फायर स्टेशन कोतवाली)

समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों के समर्पित सेवाभाव की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

d

d

d

d

d