Movie prime

संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, अपर पुलिस आयुक्त किरीट राठौड़ ने कराया प्रस्तावना का वाचन
 

 
 संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, अपर पुलिस आयुक्त किरीट राठौड़ ने कराया प्रस्तावना का वाचन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) किरीट राठौड़ ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संवैधानिक मूल्यों, आदर्शों और मौलिक कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही प्रत्येक नागरिक के अधिकारों का सम्मान करने और विधि के शासन के प्रति प्रतिबद्ध रहने पर जोर दिया गया।

अपर पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने तथा संविधान की मूल भावना के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।