Movie prime

मेरी मौत का कारण पूजा सक्सेना…वाराणसी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर, मीरापुर बसहीं में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक की पहचान कुलदीप कुमार के रूप में हुई है, जो सेना के रिटायर्ड अधिकारी विनोद कुमार का बेटा था। कुलदीप का शव उसके किराए के कमरे में पंखे से लटकता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवक ने अपनी मौत के लिए ‘पूजा सक्सेना’ नाम की युवती को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में उसने आरोप लगाया है कि युवती उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और उसकी शादी रुकवाने की धमकी दे रही थी।

सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

कुलदीप ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह 30 अप्रैल को होने वाली अपनी शादी को लेकर खुश था, लेकिन कथित तौर पर पूजा सक्सेना उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। उसने लिखा कि उसे आपत्तिजनक हरकतों के लिए मजबूर किया जाता था और परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी जाती थी। युवक ने अपने माता-पिता और बहनों से माफी मांगते हुए भावुक शब्द भी लिखे।

सुबह कमरे में लटका मिला शव

मकान मालिक के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे कुलदीप बाहर गया था और थोड़ी देर बाद वापस लौटकर अपने कमरे में चला गया। करीब 9 बजे उसका दोस्त उसे ढूंढते हुए आया। फोन न उठने पर जब कमरे में देखा गया तो कुलदीप का शव पंखे से लटका मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट और मोबाइल फोन को भी जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

परिजनों को नहीं थी जानकारी

कुलदीप के पिता विनोद कुमार ने बताया कि पूरा परिवार एक दिन पहले ही वैष्णो देवी से दर्शन कर लौटा था और सभी खुश थे। उन्होंने कहा कि बेटे ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा के आधार पर ‘पूजा सक्सेना’ की तलाश में जुटी है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।