Movie prime

वाराणसी में महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा का निधन, व्यापार जगत में शोक
 

 
 वाराणसी में महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा का निधन, व्यापार जगत में शोक
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा का शुक्रवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से शहर के व्यापारियों और उद्यमियों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रेम मिश्रा व्यापारियों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहते थे और उनके अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन को व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

समिति के संरक्षक आरके चौधरी और श्री नारायण खेमका ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेम मिश्रा का निधन व्यापार समाज के लिए बड़ी क्षति है। वहीं, समिति के महामंत्री अशोक जायसवाल, युवा अध्यक्ष सुजीत गुप्ता और राहुल मेहता ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन का हर पल व्यापारियों के हक, सम्मान और अधिकार की लड़ाई के लिए समर्पित किया। उनका सरल स्वभाव, संघर्षशील नेतृत्व और व्यापारियों के प्रति समर्पण हमेशा सभी के दिलों में जीवित रहेगा।

रजनीश कन्नौजिया और सुरेश तुलस्यान ने कहा कि उनका जाना व्यापार समाज के एक मजबूत स्तंभ के टूट जाने जैसा है। उधर, वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरि और महामंत्री सनी जौहर ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।