Movie prime

दुर्गाकुंड में भव्य दुर्गा पूजनोत्सव की तैयारी, समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

 
दुर्गाकुंड में भव्य दुर्गा पूजनोत्सव की तैयारी, समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : दुर्गाकुंड स्थित श्री दुर्गेश स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आगामी श्री दुर्गा पूजनोत्सव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष शिवदास प्रसाद मौर्य ने की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में आगामी 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व की तैयारियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। पूजा पंडाल, सजावट, धार्मिक कार्यक्रमों, श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने तथा आपसी समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने की बात कही गई।

पदाधिकारियों ने बताया कि श्री दुर्गेश स्पोर्टिंग क्लब, दुर्गाकुंड वर्ष 1978 से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। यह क्षेत्र की पुरानी समितियों में शामिल है और प्रत्येक वर्ष नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ करता है।

c

अध्यक्ष शिवदास प्रसाद मौर्य ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजनोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने शांतिपूर्ण और भव्य दुर्गा पूजनोत्सव संपन्न कराने का संकल्प लिया।

बैठक में राजू शर्मा, मदन मौर्य, सत्य प्रकाश सिंह, नरेंद्र चौहान, गप्पू यादव, धनेश्वर साहनी, मानवेन्द्र प्रताप सिंह और रोहित यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।