Movie prime

काशी विद्यापीठ में प्रो. नागेन्द्र कुमार सिंह बने आचार्य, पदोन्नति पर विभाग ने किया अभिनंदन
 

 
काशी विद्यापीठ में प्रो. नागेन्द्र कुमार सिंह बने आचार्य, पदोन्नति पर विभाग ने किया अभिनंदन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. नागेन्द्र कुमार सिंह की आचार्य पद पर पदोन्नति के उपलक्ष्य में बुधवार को विभाग में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों और शोध के प्रति समर्पण की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. नागेन्द्र कुमार सिंह ने अपनी पदोन्नति के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभाग और विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। विद्यार्थियों की सुविधाओं और उनके शैक्षणिक विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

विभाग के शिक्षकों ने कहा कि प्रो. सिंह की यह उपलब्धि पूरे विभाग के लिए गौरव का विषय है। उनकी शैक्षणिक यात्रा विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी है। अपनी लगन, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और शोध के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने अकादमिक क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।

समारोह में स्वागत डॉ. नागेन्द्र पाठक ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभा शंकर मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोहर लाल ने किया।

इस अवसर पर डॉ. शिवजी सिंह, डॉ. गिरीश दुबे, डॉ. मुंकेश कुमार शुक्ल, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. सरिता सिंह, विजय सिंह, डॉ. चन्द्रशील पाण्डेय, खुश्बू सिंह, डॉ. पूजा सिंह, पवन कश्यप, दिनेश दुबे और धनंजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।