Movie prime

वाराणसी में कबूतरों को लेकर फिर छापेमारी, रैनी के मकान पर पहुंची टीम, बाहर मिला ताला

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के जेरगुलर (चौहट्टालालखा) इलाके में मंगलवार को जिला पशु चिकित्सा अधिकारी विजय अमृत राज ने नगर निगम के प्रवर्तन दल और आदमपुर पुलिस के साथ छापेमारी की। टीम अतहर जावेद उर्फ रैनी के तीन मंजिला मकान में बड़ी संख्या में कबूतर और अन्य जानवर पाले जाने की शिकायत पर जांच करने पहुंची थी। हालांकि, मौके पर रैनी नहीं मिला और मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था।

जिला पशु चिकित्सा अधिकारी विजय अमृत राज ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि जेरगुलर इलाके में अतहर जावेद उर्फ रैनी ने अपने मकान में बड़ी संख्या में कबूतर पाल रखे हैं। शिकायत के आधार पर नगर निगम के प्रवर्तन दल और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की गई। लेकिन दरवाजे पर ताला बंद होने के कारण टीम को आगे की कार्रवाई करने में परेशानी हुई।

उन्होंने बताया कि मकान का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया जा रहा था। दोपहर बाद तक टीम मौके पर मौजूद रही और रैनी से संपर्क करने की कोशिश की जा रही थी। अधिकारी के मुताबिक, मकान नमो घाट से करीब 100 मीटर की दूरी पर घनी आबादी वाले इलाके में स्थित है।

पहले भी हो चुकी है छापेमारी

गौरतलब है कि इससे पहले भी जिला पशु चिकित्सा अधिकारी और उनकी टीम रैनी के मकान पर छापेमारी कर चुकी है। उस दौरान कबूतर और बिल्ली मिलने की जानकारी सामने आई थी। अब दोबारा शिकायत मिलने पर टीम ने कार्रवाई की, जिससे इलाके में हलचल रही।

कबूतरों के अलावा अन्य जानवर पालने की भी शिकायत

अधिकारियों के अनुसार, बीते कुछ महीनों में कबूतरों को लेकर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। शिकायतों में कबूतरों के अलावा बिल्ली, बकरी, बकरा और खरगोश जैसे अन्य जानवरों को भी मकान में पाले जाने की बात कही गई है।

फिलहाल, मकान बंद होने के कारण टीम को आगे की कार्रवाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरवाजा खुलने और मौके पर जांच होने के बाद ही मकान में पाले जा रहे पक्षियों और जानवरों की वास्तविक संख्या तथा परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।