Movie prime

बारिश ने बिगाड़ा रक्षाबंधन का कार्यक्रम, पिंडरा में महिलाओं का सम्मान समारोह स्थगित, विधायक ने वीडियो जारी कर दी जानकारी

 
Pindra
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में 25 अगस्त को आयोजित होने वाला रक्षाबंधन विशेष महिला सम्मान समारोह भारी बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया है। बाबतपुर स्थित आयोजन स्थल पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण काफी जलभराव हो गया, जिससे कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को असुविधा और सुरक्षा संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता था।

महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आयोजन समिति ने कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर कार्यक्रम स्थगित किए जाने की जानकारी दी।

इस समारोह में पिंडरा विधानसभा क्षेत्र की करीब 10 हजार महिलाओं को सम्मानित किया जाना था। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुएं, शिक्षामित्र और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं शामिल थीं। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह था।

आयोजकों के अनुसार, मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद कार्यक्रम की नई तारीख की जानकारी दी जाएगी। विधायक ने महिलाओं से अपील की है कि वे फिलहाल कार्यक्रम को लेकर किसी तरह की असुविधा न उठाएं और नई तारीख की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।

देखें वीडियो