Movie prime

रविदास जयंती : पुलिस कमिश्नर और DM ने किया सीर गोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

 
,,,
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जन्मस्थली मंदिर में 1 फरवरी को आयोजित होने वाली रविदास जयंती के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रविदास मंदिर और मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

..

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि रविदास जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में देश-प्रदेश से अनुयायी सीर गोवर्धनपुर पहुंच चुके हैं और श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। निरीक्षण में अधिकांश व्यवस्थाएं पूर्ण पाई गईं, जबकि शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

..

पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा व सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान लंगर व्यवस्था, पंडाल, सुरक्षा इंतजाम, सफाई और बिजली आपूर्ति का भी जायजा लिया गया। संबंधित विभागों को सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, डीसीपी ट्रैफिक सहित व्यवस्था से जुड़े अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।