Movie prime

3 साल से लापता समेत 2 नाबालिगों की बरामदगी, SI निकिता सिंह को DGP सिल्वर मेडल
 

 
 3 साल से लापता समेत 2 नाबालिगों की बरामदगी, SI निकिता सिंह को DGP सिल्वर मेडल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। उत्कृष्ट विवेचनात्मक कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और लंबे समय से लापता दो नाबालिग बालिकाओं की सकुशल बरामदगी में उल्लेखनीय योगदान के लिए थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात उप निरीक्षक निकिता सिंह को डीजीपी सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

उप निरीक्षक निकिता सिंह ने बालिकाओं से जुड़े चुनौतीपूर्ण मामलों में संवेदनशीलता और प्रभावी पुलिसिंग का परिचय देते हुए लंबे समय से लापता बालिकाओं की तलाश में लगातार प्रयास किए। उपलब्ध सूचनाओं, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई कार्रवाई के आधार पर उन्होंने दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, इनमें एक बालिका करीब तीन वर्ष से लापता थी, जिसे जनपद जौनपुर से सकुशल बरामद किया गया। वहीं दूसरी बालिका करीब एक वर्ष से लापता थी, जिसे जनपद सीतापुर से बरामद किया गया। दोनों बालिकाओं को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

उप निरीक्षक निकिता सिंह की इस उपलब्धि को महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता और संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिसिंग का उल्लेखनीय उदाहरण माना गया है। उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।