Movie prime

बाढ़ के खतरे के बीच राहत भरी खबर, 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा जलस्तर

 
Gnaga
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच वाराणसी के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के राजघाट गेज साइट पर मंगलवार की सुबह 10 बजे गंगा का जलस्तर 68.22 मीटर दर्ज किया गया। आंकड़ों के मुताबिक नदी का जलस्तर फिलहाल 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है।

..

राजघाट पर गंगा का चेतावनी स्तर 70.262 मीटर और खतरे का स्तर 71.262 मीटर निर्धारित है। वहीं गंगा का अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर (H.F.L.) 73.901 मीटर दर्ज किया गया है। मौजूदा जलस्तर चेतावनी स्तर से करीब 2.04 मीटर नीचे है।

..

जलस्तर में लगातार गिरावट से प्रशासन और गंगा किनारे रहने वाले लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, नदी के जलस्तर में बदलाव को देखते हुए घाटों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। केंद्रीय जल आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार फिलहाल गंगा का रुख घटाव की ओर बना हुआ है।