प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. आर.के. ओझा के पिता का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
वाराणसी: प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. आर.के. ओझा के पिता श्री लल्लन ओझा का 28 मार्च शनिवार को निधन हो गया। श्री लल्लन ओझा 91 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से परिवार सहित शहर में शोक की लहर है।

श्री लल्लन ओझा ने वाराणसी के पटिया स्थित अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही परिजन, परिचित और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे।

श्री लल्लन ओझा मूल रूप से बिहार के भोजपुर जनपद के सलेमपुर गांव के निवासी थे। अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण, समाज में सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।
श्री लल्लन ओझा अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ आरके ओझा वाराणसी के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक हैं। वहीं दूसरे पुत्र डॉ आलोक ओझा नगर के जाने-माने न्यूरो सर्जन हैं, जबकि सबसे छोटे पुत्र श्री संजय ओझा व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं।
चिकित्सा जगत में शोक की लहर
श्री लल्लन ओझा के निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि चिकित्सा जगत और समाज के लोगों में भी शोक व्याप्त है। कई लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।