वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल, इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा का लखनऊ तबादला
Nov 26, 2026, 13:31 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में स्थानांतरण के क्रम में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा का तबादला लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में कर दिया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है।
25 नवंबर 2026 को पुलिस स्थापना बोर्ड की कार्यवृत्त संख्या के तहत लिए गए निर्णय के अनुसार, एक ही जनपद में तीन वर्ष की निर्धारित सेवावधि पूरी कर चुके अथवा 31 मई 2027 तक निर्धारित अवधि पूरी करने वाले पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।
गोरखपुर के मूल निवासी शिवाकांत मिश्रा को अब वाराणसी से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट भेजने का आदेश दिया गया है।
