Movie prime

समाधान दिवस : भूमि विवादों पर सख्त हुए DM, संयुक्त टीम बनाने के निर्देश, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। राजातालाब तहसील में शनिवार को ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्येन्द्र कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण

जनसुनवाई के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़े कई मामलों का अधिकारियों ने आपसी समन्वय से मौके पर ही समाधान कराया। तहसील दिवस में कुल 246 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से करीब 10 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया।

..

लंबित मामलों पर जताई नाराजगी

जिलाधिकारी ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों और राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका असर जमीन पर भी दिखाई देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का समाधान नहीं होने पर संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

पारदर्शिता और संवेदनशीलता पर जोर

सत्येन्द्र कुमार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि पीड़ितों के साथ मानवीय व्यवहार और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भूमि विवादों के लिए संयुक्त टीम बनेगी

भूमि पैमाइश, अवैध कब्जे और राजस्व-पुलिस से जुड़े विवादों के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए। ये टीमें मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगी और निष्पक्ष जांच के बाद विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।