Movie prime

इनाम, कुर्की, रेड… सब बेअसर! 90 दिन से 4 राज्यों की एजेंसियों को दे रहा खुली चुनौती कफ सिरप मास्टरमाइंड शुभम

 
Shubham
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट का मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल पिछले 90 दिनों से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआईटी, एसटीएफ, नारकोटिक्स और ईडी समेत चार एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। शुभम को भगोड़ा घोषित करने के साथ ही इनाम घोषित करने, कुर्की नोटिस जारी करने और संपत्ति जब्त करने जैसी कार्रवाई भी की जा चुकी है।

चार राज्य और 5 जिलों की पुलिस भी नाकाम

शुभम जायसवाल की तलाश उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश तक फैली हुई है। इसके अलावा वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, सोनभद्र और गाजियाबाद की पुलिस भी उसकी तलाश में लगी है। इसके बावजूद आरोपी लगातार एजेंसियों को चकमा दे रहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी एक बड़ी चुनौती बन गई है।

दुबई में छिपे होने की आशंका

जांच एजेंसियों के अनुसार, शुभम की आखिरी लोकेशन 5 नवंबर को बाबतपुर एयरपोर्ट से दुबई की मिली थी। इसके बाद एक वीडियो भी सामने आया, जिसके दुबई से जारी होने की आशंका जताई जा रही है। शुभम की दुबई में मौजूदगी को लेकर कई फोटो और वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं, जिससे एजेंसियों का शक और गहरा गया है।

गिरोह का संचालन विदेश से होने की आशंका

जांच में यह भी सामने आया है कि शुभम जायसवाल और उसका सहयोगी प्रशांत उपाध्याय अभी भी गिरोह को ऑपरेट कर रहे हैं। एजेंसियों को शक है कि शुभम दुबई से और प्रशांत कोलकाता से पूरे नेटवर्क को नियंत्रित कर रहे हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी रणनीति भी तैयार कर रहे हैं।

150 करोड़ से ज्यादा संपत्ति जब्त, 50 से अधिक गिरफ्तार

इस मामले में अब तक 50 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही, 150 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। इसके बावजूद मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पुष्पा स्टाइल में तस्करी, एजेंसियों को दे रहा चुनौती

शुभम जायसवाल पर आरोप है कि उसने तस्करी के लिए कई आधुनिक और गुप्त तरीके अपनाए, जिससे वह लंबे समय तक एजेंसियों से बचता रहा। उसकी कार्यप्रणाली को लेकर कहा जा रहा है कि वह किसी फिल्मी स्टाइल में पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था।