Movie prime

Rotary Club ऑफ वाराणसी नॉर्थ को मिला प्लेटिनम क्लब का सम्मान, 36 पुरस्कारों के साथ रचा नया कीर्तिमान

Rotary Club ऑफ वाराणसी नॉर्थ को मिला प्लेटिनम क्लब का सम्मान, 36 पुरस्कारों के साथ रचा नया कीर्तिमान
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : Rotary Club ऑफ वाराणसी नॉर्थ ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के वार्षिक पुरस्कार समारोह में प्लेटिनम क्लब अवार्ड (Platinum Club Award) हासिल किया। प्रयागराज में आयोजित इस भव्य समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पारितोष बजाज ने क्लब के 15 सदस्यों की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल को प्लेटिनम प्रेसिडेंट और सचिव राजेश भार्गव को प्लेटिनम सेक्रेटरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। क्लब द्वारा वर्षभर किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए कुल 36 पुरस्कार प्राप्त हुए, जिससे क्लब की उपलब्धियों को जिला स्तर पर व्यापक पहचान मिली।

Rotary Club ऑफ वाराणसी नॉर्थ को मिला प्लेटिनम क्लब का सम्मान, 36 पुरस्कारों के साथ रचा नया कीर्तिमान

व्यक्तिगत उपलब्धियां भी रहीं उल्लेखनीय

  • डॉ. नीलम गुप्ता को असिस्टेंट गवर्नर के रूप में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
  • अतुल जायसवाल को बेस्ट सार्जेंट एट आर्म्स का पुरस्कार मिला।
  • सुरेश खंडेलवाल को उत्कृष्ट डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर के रूप में सम्मान प्राप्त हुआ।
Rotary Club ऑफ वाराणसी नॉर्थ को मिला प्लेटिनम क्लब का सम्मान, 36 पुरस्कारों के साथ रचा नया कीर्तिमान

क्लब अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान हम सभी सदस्यों की टीम भावना, मेहनत और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। हम भविष्य में भी समाज के प्रति अपनी सेवाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखेंगे।

Rotary Club ऑफ वाराणसी नॉर्थ को मिला प्लेटिनम क्लब का सम्मान, 36 पुरस्कारों के साथ रचा नया कीर्तिमान

इस गरिमामय अवसर पर सीए सतीश जैन, आतिश अग्रवाल, रुचि भार्गव, गणेश अग्रवाल, इंद्रसेन सिंह, संजीव बोस, नर्मदानंद दूबे, विजय केशरी, अशोक सुल्तानिया, रोली अग्रवाल, डॉ. शिवजी गुप्ता एवं सानवी अग्रवाल भी उपस्थित रहे।