Movie prime

सिगरा में ज्वेलरी शोरूम से 89.65 लाख का गबन! 82 लाख के सोने के सिक्के और 7.65 लाख नकदी गायब
 

 
 सिगरा में ज्वेलरी शोरूम से 89.65 लाख का गबन! 82 लाख के सोने के सिक्के और 7.65 लाख नकदी गायब
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के सती चौराहा स्थित मेसर्स काशी मधुरम आभूषण शोरूम से करीब 89.65 लाख रुपये के सोने के सिक्के और नकदी गायब होने का मामला सामने आया है। शोरूम के पार्टनर रितेश कुमार बूबना की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने सोमवार को प्रतिष्ठान के पूर्व स्टोर प्रबंधक समेत पांच कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

शिकायत के मुताबिक, शोरूम ऐशप्रा जेम्स एंड ज्वैल्स की फ्रेंचाइजी है। कंपनी की ओर से 18 अगस्त 2026 को शोरूम का ऑडिट कराया गया था। इस दौरान स्टॉक और भौतिक सत्यापन में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई।

ऑडिट के दौरान करीब 500 ग्राम वजन के सोने के सिक्के स्टॉक से गायब मिले, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 82 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा शोरूम से 7.65 लाख रुपये की नकदी भी नहीं मिली। इस तरह गायब सोने और नकदी की कुल कीमत करीब 89.65 लाख रुपये बताई गई है।

शोरूम प्रबंधन के अनुसार, आभूषणों और नकदी की देखरेख की जिम्मेदारी नामजद कर्मचारियों के पास थी। स्टॉक में गड़बड़ी सामने आने के बाद कर्मचारियों से पूछताछ की गई, लेकिन वे गायब सोने के सिक्कों और नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।