Movie prime

साकेत नगर को मिली विकास की सौगात, संकटहरण मंदिर मार्ग पर शुरू होगा इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण

 
साकेत नगर को मिली विकास की सौगात, संकटहरण मंदिर मार्ग पर शुरू होगा इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : साकेत नगर कॉलोनी स्थित संकटहरण मंदिर से मुख्य मार्ग तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने विधिवत नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

यह निर्माण कार्य त्वरित आर्थिक विकास योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत कराया जाएगा। परियोजना की स्वीकृत लागत 6.41 लाख रुपये है, जबकि सड़क की लंबाई 100 मीटर निर्धारित की गई है। निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड-वाराणसी को सौंपी गई है।

c

मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

शिलान्यास के दौरान प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। उनका कहना है कि इंटरलॉकिंग सड़क बनने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ संकटहरण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

c

शिलान्यास कार्यक्रम में महानगर महामंत्री अशोक पटेल, मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमील पाण्डेय, राजीव सिंह पटेल, अखिलेंद्र सिंह सनी, मनोज सोनकर, शशांक अग्रवाल, अजय गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, विनय सिंह, अमित खरे, अनिल तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, सुमित मिश्रा, प्रिंस द्विवेदी, जगन्नाथ ओझा, शालिनी सिंह, अर्चना मधेसिया, निशा श्रीवास्तव, कौशिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।